फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में लक्ष्य 10 हजार का, बूथों पर पहुंचे छह हजार लोग

Mon, 30 Jan 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चीन सहित अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती (बूस्टर) डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 19 जनवरी को जिले में 34,800 कोविशील्ड की डोज भेजी गई।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविशील्ड वैक्सीन एक्सपायर होने के कगार पर है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को मेगा अभियान चलाया। अभियान में 10 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इसके सापेक्ष केवल 6,151 लोग ही बूथों पर पहुंचे। जबकि, इसके लिए 133 बूथ बनाए गए थे। इनमें 78 केंद्र मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और 55 बूथ अन्य जगहों पर बनाए गए थे।

विज्ञापन


चीन सहित अन्य देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती (बूस्टर) डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 19 जनवरी को जिले में 34,800 कोविशील्ड की डोज भेजी गई। धीरे-धीरे विभाग ने 10 हजार लोगों को टीके लगा दिए, लेकिन इसके बाद भी 24 हजार डोज विभाग के पास बची थी।

इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेगा अभियान चलाने का फैसला लिया। इसके लिए 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत छह हजार लोगों को टीका लगाया गया। अभी भी विभाग के पास करीब 18 हजार डोज उपलब्ध हैं, जो नौ फरवरी को एक्सपायर हो जाएंगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि अब गांवों में अभियान चलाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है, जिनकी दूसरी डोज का समय छह माह से अधिक हो चुका है।

5,282 लोगों की जांची गई सेहत
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 78 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस दौरान 5,272 लोगों की सेहत की जांच की गई। इसमें 1,969 पुरुष, 2,482 महिलाएं और 831 बच्चे शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि लिवर के 108, चर्म के 559 व टीबी के 11 मरीजों का इलाज किया गया। 209 गर्भवतियों की जांच की गई। छह लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 16 गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें