फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकायेदारों से 55 करोड़ वसूलने का दिया लक्ष्य

Thu, 11 May 2023 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने ग्रामीण व शहरी खंड के अभियंताओं को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 10 अधिशासी अभियंताओं को नोटिस भेजा है। इन्हें 14,568 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं से 55 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य दिया है। इसके पहले भी एक बार चेयरमैन ने सभी को लक्ष्य देते हुए लंबित मामलों को तय समय तक खत्म करने का लक्ष्य दिया था। चेयरमैन के पत्र से अभियंताओं के बीच खलबली मची हुई है।
चेयरमैन एम देवराज ने तीन दिन पहले पत्र भेजा था, जबकि तय समय सीमा में 5 दिन शेष हैं। ऐसे में अपनी कुर्सी बचाने के लिए अभियंता भी बकायेदारों की बिजली कटवा रहे हैं। शहरी क्षेत्र के चारों एक्सईएन ने अपने खंड के एसडीओ व जेई को भी लक्ष्य देकर वसूली में लगा दिया है।
विज्ञापन

एसडीओ ने भी वसूली अभियान चलाकर बकायेदारों की बिजली काट दी। अफसरों ने बताया कि दो महीने का बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि देयता अवधि अभी बची होने पर भी बकायेदारी में बिजली काट दी गई। पूर्वांचल एमडी रोजाना वीसी कर अफसरों से प्रगति ले रहे हैं।
विज्ञापन

...

कोट
चेयरमैन ने अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजकर बकायेदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। तय समय से भीतर अभियंता अपने क्षेत्र के बकायेदारों से भुगतान जमा करवाएं।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें