फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तांत्रिक और उसके दो साथियों ने छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म,अब वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Fri, 03 Nov 2023 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमीलडीह खुर्द निवासी बाबा मकालू और उसके दो अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने गीडा थाने में बुधवार को तांत्रिक और उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया। छात्रा का आरोप है कि दो साल पहले जुलाई 2021 में उसकी तबीयत खराब हो गई थी, तब तांत्रिक झांड़-फूंक के बहाने घर आया और फिर वारदात किया था। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया है, जिसे वायरल करने की धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा गीडा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर अकेले रहती है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। छात्रा का आरोप है कि वर्ष 2021 में झांड़ फूंक करने वाले सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तांत्रिक बाबा मकालू से जान पहचान हो गई।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव और दीनानाथ की 24 करोड़ की संपत्ति और जब्त, मकान पर लगाया सरकारी ताला
विज्ञापन


आरोप है कि आठ जुलाई 2021 की रात में अचानक तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान तांत्रिक अपने दो साथियों के साथ कमरे पर आया और गिलास में पानी पिलाए। पानी पीने के बाद बेहोश हो गई तो तांत्रिक और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करता था। इसकी शिकायत गीडा थाना पर भी की गई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा का कहना है कि आरोपियों के उत्पीड़न से अब तंग आ चुकी हूं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमीलडीह खुर्द निवासी बाबा मकालू और उसके दो अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें