अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को कैंट थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कैंट थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मनबढ़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस के सभी संगठन आने वाले 48 घंटे में थाने के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। तहरीर देने वालों में पूर्व मेयर प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम, डॉ. संजय कुमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, सोनिया शुक्ला, सबीहा सब्जपोस, तौकीर आलम, बादल चतुर्वेदी, सैयद इकबाल, महेंद्र तिवारी, संजय चौबे, अभिजीत पाठक, उषा श्रीवास्तव, अनवर हुसैन, महेंद्र मिश्रा, बृजेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र बल्लभ पांडेय, जयंत पाठक आदि शामिल रहे।
युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिया एसएसपी को ज्ञापन
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार पांडेय, महेंद्र मोहन, योगेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा, ललित निषाद, अमित कन्नौजिया आदि शामिल रहे।