फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिव्यांग के खुदकुशी मामले में फाइनेंस कंपनी के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच

Mon, 12 Dec 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिव्यांग माला ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उनके पति संजय कन्नौजिया हरपुर बाजार में कपड़ा प्रेस करके जीविका चलाते थे। उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से 45 हजार रुपये इसी वर्ष जुलाई में ऋण लिया था। मेरी तबीयत खराब होने से कुछ माह से किस्त नहीं भर पा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक संजय कन्नौजिया। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के हरपुर गांव में दिव्यांग के खुदकुशी करने के मामले में पत्नी ने रविवार को तहरीर दी। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट के दबाव की वजह से पति ने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों पैर से दिव्यांग पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग माला ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उनके पति संजय कन्नौजिया हरपुर बाजार में कपड़ा प्रेस करके जीविका चलाते थे। उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से 45 हजार रुपये इसी वर्ष जुलाई में ऋण लिया था। मेरी तबीयत खराब होने से कुछ माह से किस्त नहीं भर पा रहे थे।
 
उन्होंने स्थानीय बाजार के कुछ सूदखोरों से भी पैसा लिया था। लोग बराबर प्रताड़ित करते थे। इसी बीच शनिवार को फाइनेंस कंपनी के एजेंट और कुछ लोग घर में घुस आए और मेरे पति को प्रताड़ित कर पैसा जमा करने का दबाव बनाने लगे और घर का सामान ले जाने लगे। इसी से तंग आकर संजय कन्नौजिया ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें