फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 प्रशिक्षणार्थियों में टैबलेट वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
75 प्रशिक्षणार्थियों में टैबलेट वितरित
विज्ञापन

देवरिया। राम प्रसाद सिंह प्राइवेट आईटीआई खरजरवा में बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 75 प्रशिक्षणार्थियों में टैबलेट वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि निशुल्क टैबलेट वितरण सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुखमंत्री की सोच से आज के इस परिवेश में गांव गरीब का बच्चा भी डिजिटल से दूर न हो, इसके लिए टैबलेट, लैपटॉप, मोबाइल फोन मुहैया कराए जा रहे हैं। टैबलेट मिलने के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आप हमेशा अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। सरकारी नौकरी के पीछे न दौड़कर स्वयं रोजगार उत्पन्न कीजिए और दूसरों को भी रोजगार दीजिए। इसके लिए सरकार हमेशा आपके साथ है। यह काम तभी संभव होगा जब आप अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित हो और सकारात्मक सोचेंगे। साथ ही युवाओं को चाहिए कि हमेशा अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तैयार करें। विशिष्ट अतिथि एवं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शोभनाथ ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रवीण प्रताप मल्ल, प्रधानाचार्य राम सुमेर पांडेय, कमलेश मिश्र, रामध्यान यादव, दिलीप सिंह, रंजीत सिंह, डॉ. विनय राव, अभिमन्यु सिंह, श्रीनिवास पांडेय, लालबाबू, आदर्श सिंह, दिलीप यादव, संदीप मल्ल, हिमांशु पांडेय, चंदन सिंह, चेतन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य वकील सिंह एवं प्रबंधक संग्राम सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार : रतनपाल
गौरी बाजार। क्षेत्र के ललिता देवी धर्मदेव सिंह आटीआई उसरी खुर्द परिसर में बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि टैबलेट से प्रशिक्षु अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से प्रशिक्षु तकनीकी रूप से और सक्षम हो सकते हैं। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य बेहतर हो सकेगा।
मंडल अध्यक्ष भाजपा वैभव सिंह ने कहा कि टैबलेट से प्रशिक्षुओं को नई तकनीक के साथ-साथ समय पर हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव के विषय में भी इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त होती रहेगी।
इस दौरान प्रबंधक कृष्ण मोहन राय, प्रधानाचार्य अनिल कुमार पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकुल सिंह, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, मुनिकेश्वर सिंह, अमित सिंह, राम सहाय सिंह, कपिल देव पटेल, अरविंद सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, दीपक कनौजिया, जटाशंकर राय, सूर्यनारायण राय, रत्नाकर मिश्र, मदन उपाध्याय, संदीप वर्मा राम मोहन सिंह, देवेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
शिक्षा का सहयोगी उपकरण है टैबलेट : विधायक
बघौचघाट। रामपुर कारखाना क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि शिक्षा के बदलते परिवेश में परम्परागत शिक्षा से अलग हटकर अब समाज को तकनीकी शिक्षा की प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टैबलेट वितरण एक उपयोगी उपकरण सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को श्रीदयाशंकर लाल प्राइवेट आईटीआई रामालालपुरम गौर कोठी में प्रशिक्षुओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नई पीढ़ी को यह एक महत्वाकांक्षी सौगात है। मौके पर संस्थान के 17 प्रशिक्षुओं को टैबलेट आवंटित किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के प्रबन्धक डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बरियारपुर मंडल के शशिभूषण मिश्रा, दिवाकर यादव, शैलेन्द्र उपाध्याय, दिग्विजय श्रीवास्तव, हेमन्त राव, ग्राम प्रधान बृजकिशोर कुशवाहा, नवल किशोर गौतम, रमेश यादव, पंकज सिंह सहित राजीव शुक्ला, रिया, संजय मिश्रा, पंकज खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें