एक मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण
सिद्धार्थनगर। जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक कोरोना संक्त्रस्मित मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक के वेव मुस्तकहम गांव के एक हार्डवेयर कारोबारी का मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल रहा है।
कारोबारी ने मोबाइल पर हुई बातचीत में अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर 6 मई को अपने भाई के पास आगरा में इलाज कराने चले गए थे। 12 दिन भर्ती थे। घर आने के एक दिन बाद ही उन्हें आंख में तकलीफ हुई तो 19 मई को इलाज कराने लखनऊ गए। फिलहाल तबीयत में सुधार है। ब्लैक फंगस के लक्षण हैं और ब्लैक फंगस की ही दवा चल रही है।