फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 50 हजार के इनामी गुड्डू ढाढ़ी को पैर में गोली मारकर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीपीगंज इलाके के सिसई पुल पर घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग
विज्ञापन

- जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- गोरखपुर, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र के सिसई पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू ढाढ़ी (51) के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश में बदमाश गुड्डू ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से 12 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।
जानकारी के अनुसार, भरोहिया गांव निवासी गुड्डू ढाढ़ी पीपीगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार सुबह पीपीगंज पुलिस और स्वाट टीम को उसके सिसई पुल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ गोरखपुर और संतकबीरनगर के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गुंडा अधिनियम समेत 16 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2004 में पीपीगंज थाने में हत्या, मारपीट, धमकी और घर में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद लूट और चोरी के कई मामलों में भी उसका नाम सामने आया। वर्ष 2009 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सिद्धार्थनगर में 25 हजार का इनाम
संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाने में उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वहां उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। संतकबीरनगर में उसे अदालत से फरार घोषित किया जा चुका था। मुठभेड़ और बरामदगी के आधार पर पीपीगंज थाने में गुड्डू के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं संतकबीरनगर जिले में दर्ज केस में उसे कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। कोर्ट में हाजिर न होने पर उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन




50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें