फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए XEN पर हमला करने वाले, निलंबित क्लर्क भी गिरफ्तार-हत्या की कोशिश का केस दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता विकास सिंह बाढ़ खंड कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। तभी सहायक अभियंता ध्रुव जी सुमन और निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि कार्यालय पहुंचते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विपिन बिहारी सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कैंट पुलिस ने हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बलिया निवासी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ध्रुव जी सुमन, निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय और उसका साथी अतुल शुक्ल शामिल हैं। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्य अभियंता विकास सिंह बाढ़ खंड कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। तभी सहायक अभियंता ध्रुव जी सुमन और निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे।

आरोप है कि कार्यालय पहुंचते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह पर हमला कर दिया। करीब 20 मिनट तक कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


हमले के बाद अधिशासी अभियंता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने हत्या की कोशिश, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सहायक अभियंता ध्रुव जी सुमन बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सारी गांव का निवासी है। वहीं, निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय रुस्तमपुर स्थित राजीव नगर कॉलोनी का रहने वाला है। तीसरा आरोपी अतुल शुक्ल शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी निवासी है।


मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा:निमिष पाटील, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें