फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: BRD से मरीज शिफ्टिंग की थी तैयारी..सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ी संदिग्ध एंबुलेंस- चालक हिरासत में

Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बृहस्पतिवार रात ट्रॉमा सेंटर के पास एक निजी एंबुलेंस संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी। एंबुलेंस क्योर क्रिटिकल केयर, बक्शीपुर (गोरखपुर) के नाम से पंजीकृत बताई गई। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों को वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने उसे रोककर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात ट्रॉमा सेंटर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक निजी एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात ट्रॉमा सेंटर के पास एक निजी एंबुलेंस संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी।

एंबुलेंस क्योर क्रिटिकल केयर, बक्शीपुर (गोरखपुर) के नाम से पंजीकृत बताई गई। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों को वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने उसे रोककर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में एंबुलेंस के साथ मौजूद चालक बृज किशोर ओझा, निवासी ओझा पट्टी, थाना महुली (संतकबीरनगर) वाहन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। आशंका जताई गई कि किसी मरीज को निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश थी।

इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया और बृज किशोर ओझा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। दरअसल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को सीज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें