फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत प्रकरण में दो आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दावत प्रकरण में दो आरक्षी निलंबित
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस मदद की एवज में दावत मांगने के मामले में सीओ सलेमपुर वरुण सीओ वरुण मिश्र की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने शुक्रवार रात दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। इसमें से एक आरक्षी प्रभुनाथ सिंह यादव डायल 112 और दूसरा आरक्षी केडी यादव लार थाने में तैनात है। यह जानकारी एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दी। पुलिस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में ‘अमर उजाला’ द्वारा तीन जुलाई के अंक में ‘शर्मनाक-पहले दावत दो तब करेंगे मदद’ शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। वहीं, लार निवासी मंजूर आलम से भी पुलिसवाले गुहार लगा रहे हैं।
लार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शख्स सेना में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर लद्दाख में है। उनकी पत्नी और दो बेटियां गांव के बाहर बने मकान में रहती हैं। महिला के अनुसार दूसरे गांव के एक जाति विशेष के लोग यहां जानवर चराने आते हैं। वे बेटियों और मुझसे छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मकान पर ईंट-पत्थर फेंकते हैं। पांच जून को उन्होंने मेरी और बेटी की पिटाई कर दी थी। इस मामले में लार पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को हियुवा के जिला मंत्री अरुण कुुमार सिंह के साथ सैनिक की पत्नी और बेटी ने एसपी से शिकायत की थी। इससे दिनभर लार थाने के कर्मी सफेदपोशों की मदद से वह सेना जवान की पत्नी और बेटियों को मैनेज करने में जुटे रहे। एसपी पूरे मामले की जांच सीओ सलेमपुर को सौंपी थी और इसके लिए एक ही दिन का समय दिया था। वहीं, लार कस्बा के रहने वाले मंजूर आलम की पिटाई की भी जांच सीओ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहुंच के बल पर सिपाही ने कराई री-पोस्टिंग
देवरिया। सैनिक की पत्नी से मदद के लिए दावत मांगने वाले सिपाही पहुंच ‘ऊपर’ तक है। वह पहले वह लार थाने में तैनात था। मेहरौना चौकी पर वसूली का आरोप में घिरा तो स्थानांतरण बगल के थाने मईल में करा लिया। यहां भागलपुर चेक पोस्ट पर उसकी तैनाती हुई। विभागीय अफसरों के आंख में धूल झोंककर अपनी तैनाती दोबारा तैनाती लार थाने के तीन नंबर हल्का में करा ली। यह मईल थाने से सटा इलाका है। इसका रौब दोनों थाने में चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें