फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजघाट पर दो पुल बनाने के लिए शुरू हुआ सर्वे

Fri, 21 Jun 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेतु निगम ने राप्ती नदी के राजघाट पर नए दो पुलों के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को सर्वे शुरू करा दिया। सर्वे के बाद पिलर के स्थान तय होंगे। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पुलों का शिलान्यास होगा। इनका निर्माण पूरा होने के बाद शहर की सबसे अधिक भीड़ वाली सड़क नौसड़-पैडलेगंज मार्ग पर आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने योजना बनाई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों पुलों का शिलान्यास कराया जाए। सर्वे के बाद पुल के आकार के अनुसार पिलर तय किए जाएंगे। सर्वे में पता चलेगा कि कितने पिलर नदी क्षेत्र में बनेंगे और कितने ऊपरी हिस्से में आएंगे। वैसे तो सर्वे में दोनों नए पुल पुराने पुल की लंबाई के बराबर बनाए जाएंगे, जबकि नौसड़-पैडलेगंज सिक्सलेन के क्षेत्र के अनुसार सड़क बनाई जाएगी ताकि भविष्य में असुविधा न हो।
सेतु निगम के परियाेजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि राजघाट पर पुल निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। उसके बाद शिलान्यास होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें