फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, हर किलोमीटर पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस ने ताल क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत हर एक किलोमीटर पर दो-दो पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती की जाएगी। साथ ही पूरे क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे और पीआरवी वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

13 जून को किशोरी के ताल में कूदकर जान देने और 14 जून को युवक का शव मिलने की घटना के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। सुरक्षा के लिए दो प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है। पैडलेगंज से नौकायन तक करीब ढाई किलोमीटर क्षेत्र में रामगढ़ताल थाना पुलिस और आरकेबीके से पैडलेगंज तक ढाई किलोमीटर क्षेत्र में कैंट थाना पुलिस निगरानी करेगी। तैनात पुलिसकर्मी सुबह से देर शाम तक क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।
अभी रामगढ़ताल क्षेत्र में दो पीआरवी वाहन लगाए जाते हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर चार की जाएगी। इसके अलावा जीडीए की ओर से ताल के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी पैडलेगंज और नौकायन चौकी से होगी। दुर्घटनाओं से निपटने के लिए उपकरणों से लैस जल पुलिस चौकी स्थापित करने की भी तैयारी है। इसके लिए स्थान चिन्हित कर जीडीए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


बोले अधिकारीरामगढ़ताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। हर किलोमीटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसी कैमरों की व्यवस्था और जल पुलिस चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें