फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से बदलेगा मौसम, चार दिन चलेंगी तेज हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक मार्च से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। एक से चार मार्च तक तेज गति से सतही हवाएं चलेंगी। इससे सड़कों और खाली जगहों पर धूल भी उड़ सकती है। हवा की गति 20 से 30 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, एक से चार मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज सतही हवा चल सकती है। पांच मार्च से मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। शुक्रवार को लगभग चार महीने बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पर पहुंचा है। इससे पहले नौ नवंबर को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पास हो रहा है। इसके चलते तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान धूल भी उड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें