फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधायक के सामने भिड़े समर्थक, हिस्ट्रीशीटर ने तान दी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के समर्थन में ताड़ी बंटवाने पर मांगा था हिसाब
विज्ञापन

पीपीगंज के एक होटल में बुलाई गई थी प्रेस कांफ्रेंस, पुलिस ने भी जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीपीगंज कस्बे के एक होटल में एक विधायक की मौजूदगी में उनके दो समर्थक भिड़ गए। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। विधायक ने दोनों समर्थकों को शांत कराया। लेकिन, उनके जाते ही एक हिस्ट्रीशीटर पहुंच गया और पिस्टल निकाल ली। जिसके बाद कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को पीपीगंज के एक कस्बे में स्थित होटल में पत्रकारों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। इसी बीच विधायक के एक समर्थक ने दूसरे समर्थक के रिश्तेदार पर सपा के समर्थन में ताड़ी बंटवाने का आरोप लगा दिया। इस पर आरोपों में घिरे समर्थक ने तत्काल अपने रिश्तेदार से बातचीत करा दी। पता चला कि रिश्तेदार इस वक्त लखनऊ में बच्चे का इलाज कराने गया है।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक के समर्थक आरोप लगाने वाले समर्थक से गाली-गलौज कराने लगा। अचानक यह सब देख विधायक भी दंग रह गए। मीडिया को देख मामले की नजाकत को समझाते हुए वह क्षेत्र में निकल गए। बताया जा रहा है कि विधायक के जाते ही एक हिस्ट्रीशीटर वहां पर पहुंच गया और पिस्टल निकालकर गोली भरने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। सब लोग बाहर की ओर भागने लगे। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन होटल का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। लेकिन, वहां पर कोई नहीं मिला। न ही किसी ने शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें