फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज इलाके में हुई घटना, कार चालक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चिल्लूपार (बड़हलगंज)। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बड़हलगंज क्षेत्र के भाटपार तरैना के पास सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के नर्रे गांव निवासी मैरून निषाद (65) पत्नी तफज्जउ अली अपने भतीजे कुददुश के साथ शाम साढ़े पांच बजे क्षेत्र के कोल्हुआ से नर्रे जा रही थीं। अचानक कार व बाइक एक ही लेन में आने से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
गीडा। इलाके में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बीरबलपुरे गांव निवासी अतुल कुमार मिश्र (39) गीडा सेक्टर 13 स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। काम समाप्त होने के बाद बाइक से साथी बलराम यादव के साथ जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों गिर गए और घायल हो गए जिससे अतुल की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें