फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ‘टीम-11’ कर रही कोरोना संक्रमितों की मदद, निशुल्क भोजन की भी ली जिम्मेदारी

Fri, 21 May 2021 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

मदद सेवा संस्था ने गोरखपुर व आसपास के जिलों में मदद के लिए बनाया कोविड हेल्प डेस्क।
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद करते मदद सेवा संस्थान के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए मदद सेवा संस्था ने गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर जिलों में टीम मदद 11 नामक कोविड हेल्प डेस्क बनाया है। संस्था की ओर से कोरोना संक्रमितों तक ऑक्सीजन, प्रशासन के सहयोग से अस्पतालों में बेड व जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था से गोरखपुर के साथ ही देवरिया, संतकबीरनगर, बलिया, नोएडा, बस्ती, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर के भी लोग संपर्क कर रहे हैं। मदद सेवा संस्था के नवनीत यादव का कहना है कि हर जिले में सहायता दिलाई गई है।
विज्ञापन


निशुल्क भोजन की ली जिम्मेदारी
संस्था की तरफ से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन भी कराया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के परिसर में प्रतिदिन तीमारदारों को भोजन कराया जाता है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
गौरव शर्मा- 9990666019
नवनीत यादव- 8808848888
मनीष चंद्र यादव- 9454668546
शुभम श्रीवास्तव- 7007128429
राहुल लखमानी- 9936561040
विज्ञापन

केस 1

बशारतपुर के चंद्रनयन के पिता रामनयन कोरान से संक्रमित हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उन्हें फेबीफ्लू और रेमडिसिवर दवा की जरूरत पड़ी। लेकिन दवा नहीं मिली। उनके जानने वाले एक दोस्त ने मदद सेवा संस्थान के व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में सुना। उन्होंने ग्रुप पर संदेश भेजकर मदद मांगी और दो से तीन घंटे में संस्था की तरफ से उन्हें दवा दिलवा दी गई। आज वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

केस 2
शुभम श्रीवास्तव की रिश्तेदार गीता श्रीवास्तव कोरोना संक्रमित हो गई थीं। घरवाले लगातार अस्पताल में भर्ती करवाने के
लिए बेड का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शुभम भी मदद सेवा संस्थान से जुड़े हैं। उन्हें सूचना मिली तो उनके साथ संस्थान के सदस्यों ने जुटकर मरीज को बेड दिलवाने व अन्य उपचार के लिए प्रयास शुरू किया। रेलवे अस्पताल में जाकर बात बनी और उनका इलाज वहां संभव हो सका। अब ठीक होकर वह घर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें