फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल किक बॉक्सिंग में छाए सन्नी और रिंका, जीता कांस्य पदक

Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार क्षेत्र के गौरी मंगलपुर निवासी सन्नी सिंह और रिंका सिंह ने एक बार फिर जनपद का परचम लहराया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आठ से 12 सितंबर तक आयोजित नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

इस पदक के साथ ही सन्नी और रिंका आगामी एशियन चैंपियनशिप ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सन्नी और महिला वर्ग में रिंका ने अपने-अपने भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गांव के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों खिलाड़ी सोमवार की शाम गांव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें