गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 28 मई से दो जुलाई तक गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश जारी किया गया है कि इस दौरान सभी शिक्षकों और कर्मियों को विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, पाठ्यक्रम समन्वयक के बुलाए जाने पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
इस अवधि में शैक्षणिक, परीक्षा संबंधी कार्यों में संलग्न शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकार अवकाश देय होगा। विश्वविद्यालय के कार्यालय खुले रहेंगे। गुआक्टा ने इस मामले को लेकर मंगलवार को ही गोविवि प्रशासन से मुलाकात की थी। कहना था कि शासन से उन्हें शैक्षणिक सत्र में 10 सप्ताह का अवकाश देय है। विवि प्रशासन द्वारा करीब पांच हफ्ते का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।