फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में ग्रीष्मावकाश की तिथि में बदलाव, अब डेढ़ महीने का होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश पर बढ़ती रार के बाद इसकी अवधि बढ़ा दी गई है। पहले एक से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया था। अब 26 मई से सात जुलाई तक घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया। डीडीयू प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय का नया सत्र अब आठ जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन की ओर से बीते दिनों ग्रीष्मावकाश की घोषणा के बाद शिक्षक खुलकर तो नहीं बोल पा रहे थे लेकिन अंदरखाने विरोध शुरू हो गया था। शिक्षकों का आरोप था कि करीब डेढ़ महीने के निर्धारित ग्रीष्मावकाश के बजाय एक महीने का ही अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को गुआक्टा के महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी व डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ल ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की।
विज्ञापन

कुलपति ने शिक्षकों की मांग को वाजिब मानते हुए अवकाश में वृद्धि का आश्वासन दिया। उसके बाद कुलसचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें