फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मरीजों को है कोरोना का ज्यादा खतरा, जानिए कैसे बरतें सावधानी

Sat, 14 Nov 2020 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
गोरखपुर में कोरोना महामारी ने अब तक 315 लोगों की जान ली है। इनमें 75 प्रतिशत मरीजों को शुगर (मधुमेह) की बीमारी थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में यह बात सामने आई है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन्हें शुगर की बीमारी है, उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि मधुमेह एक बार हो जाने पर जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता।

 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
जानकारी के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित 315 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है। इनमें करीब 85 प्रतिशत ऐसे मरीज थे, जो पहले से ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इन मरीजों में 75 प्रतिशत मरीज शुगर की बीमारी से भी ग्रसित थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
फिजिशियन डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि शुगर एक बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में तकरीबन हर घर में एक न एक सदस्य शुगर की बीमारी से ग्रसित है। इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है। शुगर से किडनी, आंख, ह्दय, ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसा होने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। मरीज की जान भी चली जाती है।

4 of 5
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में शुगर और बीपी (ब्लड प्रेशर) के मरीज कोरोना को बिल्कुल हल्के में न लें। जरा सी भी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बीमारी के दौरान दवा डॉक्टरों की सलाह पर ही लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : रवि बत्रा
इस बार द नर्स एंड डायबिटिज थीम पर मनाया जाएगा मधुमेह दिवस
इस बार विश्व मधुमेह दिवस, द नर्स एंड डायबिटिज थीम पर मनाया जाएगा। डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि मधुमेह से पीड़ित लोगों के देखभाल में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह थीम रखा गया है। कोरोना महामारी में मरीजों की देखभाल में भी नर्सों का विशेष योगदान रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें