फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में शामिल होंगे सुधीर शर्मा

Sun, 20 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव और रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में शामिल होने के लिए शनिवार को जापान रवाना हो गए हैं। जापान के नागोया में 23 सितंबर को होने वाली कांग्रेस के साथ ही वह एशियन गेम्स- 2026 में रोइंग स्पर्धाओं में आरएफआई के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
विज्ञापन

एशियन गेम्स के दौरान नागोया में रोइंग की स्पर्धाएं 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होंगी। कांग्रेस में आरएफआई के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा और महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी शामिल होंगे। इसमें विभिन्न एशियाई देशों के रोइंग फेडरेशन के पदाधिकारी अपने देशों में रोइंग के विकास और संचालन से संबंधित प्रस्तुतियां देंगे। प्रस्तुतियों के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन सदस्य देशों को विशेषज्ञ प्रशिक्षक उपलब्ध कराने, प्रशिक्षकों और रेफरी के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने तथा रोइंग उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। सुधीर शर्मा को कांग्रेस में भागीदारी और एशियन गेम्स में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेेश्वर पांडेय सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें