फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपर जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार शुक्ल का आकस्मिक निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अपर जनपद न्यायाधीश (एडीजे-3) राजीव कुमार शुक्ल का उपचार के दौरान रविवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में उनका लिवर ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उपचार के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश के निधन से न्यायिक परिवार और बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट में शोक की लहर दौड़ गई। न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उन्हें कर्मठ, मृदुभाषी और न्यायप्रिय अधिकारी के रूप में याद किया। उनके आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके सम्मान में सोमवार को सुबह 10:15 बजे बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनका न्यायिक जीवन अनुकरणीय रहा है और उनका निधन पूरे न्यायिक जगत के लिए अत्यंत दुखद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें