फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा पुलिस को मिली सफलता, मदरसे की छात्रा को खोजकर कर भेजा गया नारी निकेतन, मौलाना गया जेल
विज्ञापन

-किशोरी के बयान के आधार पर बढ़ सकती है पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं

गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र से अगवा हुई 15 वर्षीय किशोरी को खोजकर पुलिस ने आरोपी मौलाना सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मौलाना किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा किया था। किशोरी के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
पुलिस के अनुसार, गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पास के एक मदरसे में पढ़ाई करती थी। 17 जून की दोपहर वह अचानक घर से गायब हो गई। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर संदेह जताया। जांच के दौरान पता चला कि बांसगांव थाना क्षेत्र के धनौरा विशुनपुर पचीसी निवासी सरफराज कुछ समय पहले गुलरिहा के एक मदरसे में अफरोज नाम से मौलवी का कार्य करता था। आरोप है कि उसकी गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिलने पर करीब 15 दिन पहले उसे मदरसे से हटा दिया गया था। मदरसा छोड़ने के बाद वह कुछ दिनों तक आसपास रहा और बाद में एम्स थाना क्षेत्र के कुरमौल बहरामपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ाने लगा। इसी दौरान वह किशोरी के संपर्क में बना रहा और उससे फोन पर बातचीत करता था। पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि किशोरी को विधिक प्रक्रिया के तहत नारी निकेतन भेजा गया है। बुधवार को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किशोरी का बयान दर्ज होने के बाद मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें