फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाल्ट पर भी बंद नहीं होगी आपूर्ति, 33केवीए की बनेंगी नई लाइनें

Mon, 08 Jun 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एफसीआई न्यू, मोहद्दीपुर और खोराबार बिजलीघरों से उपकेंद्रों को मिलेगा वैकल्पिक कनेक्शन
विज्ञापन

चार प्रमुख उपकेंद्रों को अतिरिक्त स्रोत से बिजली उपलब्ध कराने के लिए हो रहा लाइनों का निर्माण


गोरखपुर। गर्मी के मौसम में 33 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण होने वाली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के चार प्रमुख उपकेंद्रों को अतिरिक्त स्रोत से बिजली उपलब्ध कराने के लिए 33 केवीए की नई लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद किसी एक लाइन में खराबी आने पर दूसरे स्रोत से बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी। इससे लगभग 80 हजार घरों के लोगों को फाल्ट व बिजली कटौती से निजात मिलेगी।

बिजली निगम के अनुसार, एफसीआई न्यू, मोहद्दीपुर और खोराबार बिजलीघर से विकास नगर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, मोहद्दीपुर तथा बक्शीपुर न्यू उपकेंद्रों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जोड़ा जाएगा। इसके तहत एफसीआई न्यू बिजलीघर से विकास नगर और इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र तक नई लाइन बिछाई जाएगी। वहीं मोहद्दीपुर बिजलीघर से मोहद्दीपुर उपकेंद्र तथा खोराबार बिजलीघर से बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र को अतिरिक्त स्रोत से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में किसी 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने पर संबंधित उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। नई योजना लागू होने के बाद वैकल्पिक लाइन से तुरंत बिजली दी जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन



उपकेंद्रों की लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त स्रोत से इनकमिंग बिजली की व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे गर्मी के दौरान फाल्ट की स्थिति में लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता, शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें