फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सीमेंट का खेल: नामी कंपनी की बोरियों में पैक कर रहे थे खराब सीमेंट, गोदाम सील; एक हिरासत में

Wed, 16 Sep 2026 12:31 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सरहरी/गोरखपुर

सार

मौके पर मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि री-पैकिंग कर रहे तीन मजदूर पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के खराब और डैमेज सीमेंट को अल्ट्राटेक की बोरियों में भरकर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीमेंट फैक्टरी की जांच करते - फोटो : स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत ठाकुरपुर नंबर दो के बोहा टोला के पास स्थित एक गोदाम में ब्रांडेड कंपनी की बोरियों में डैमेज सीमेंट की री-पैकिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम की जांच के बाद उसे सील कर दिया।

विज्ञापन

मौके पर मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि री-पैकिंग कर रहे तीन मजदूर पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के खराब और डैमेज सीमेंट को अल्ट्राटेक की बोरियों में भरकर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है।

गोदाम से विभिन्न कंपनियों के डैमेज सीमेंट की बोरियां, अल्ट्राटेक की नई खाली बोरियां और री-पैकिंग के उपकरण मिले। अल्ट्राटेक सीमेंट के एरिया मैनेजर सुदीप कुमार सेल्स और तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीमेंट को कंपनी का असली उत्पाद होने से इन्कार किया। सीओ रवि सिंह के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फरार मजदूरों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें