फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे दरोगा को पत्नी ने पीटा, पहुंची पुलिस

Sat, 31 Dec 2022 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

शिक मिजाज दरोगा का अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं है। बस्ती शहर के एक मोहल्ले में उसकी ससुराल है। वहां की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। शुक्रवार को दरोगा अपनी प्रेमिका से मिलने बस्ती आ गया। भनक लगने पर पत्नी भी बस्ती पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामाने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने आए गोरखपुर पुलिस रेडियो शाखा (वायरलेस) में तैनात दरोगा को उसकी पत्नी ने शुक्रवार रात मालवीय रोड के पास एक घर में पकड़ कर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दरोगा, उसकी पत्नी और प्रेमिका को थाने ले गई। वहां से मामला महिला थाने की प्रभारी को सौंप दिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आशिक मिजाज दरोगा का अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं है। बस्ती शहर के एक मोहल्ले में उसकी ससुराल है। वहां की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। शुक्रवार को दरोगा अपनी प्रेमिका से मिलने बस्ती आ गया। भनक लगने पर पत्नी भी बस्ती पहुंच गई। महिला ने पति व उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें