सिसवा बाजार। आईजीआरएस के शिकायती पत्र में गलत आख्या प्रस्तुत करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कोठीभार के उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। आईजीआरएस जांच आख्या में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संदर्भ में स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक यशवंत किणेन्द्र चौधरी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए लाइन में संबद्ध कर दिया है।