फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोस्त के साथ स्टंट कर बना रहा था वीडियो, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 05 Jan 2023 04:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लोगों ने बताया कि सुबह-शाम कुछ युवक आकर बेतरतीब गाड़ी चलाते हैं और स्टंट करते हैं। कई बार स्टैंड गिराकर उससे चिंगारी निकालते हैं। सोशल मीडिया का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को नौका विहार के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में नौका विहार पर दोस्त के साथ बाइक से स्टंट करने वाले युवक को रामगढ़ताल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एसी मैकेनिक का काम करता है और दोस्त के साथ आकर स्टंट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। सोशल मीडिया का संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उसके दोस्त की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


 आरोपी की पहचान चिलुआताल इलाके के कौशलपुरम निवासी इल्ताफ के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि स्टंट करने वालों का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहां के लोगों ने भी बताया कि सुबह-शाम कुछ युवक आकर बेतरतीब गाड़ी चलाते हैं और स्टंट करते हैं। कई बार स्टैंड गिराकर उससे चिंगारी निकालते हैं। सोशल मीडिया का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को नौका विहार के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें