फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आने के बाद गोरखपुर के इस जगह पर रोके जाएंगे छात्र, जांच के बाद ही तय होगा घर जाएंगे या क्वारंटीन सेंटर

Sun, 19 Apr 2020 09:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा से लाए जा रहे जिले के विद्यार्थियों के रविवार की शाम तक गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। इनकी संख्या तीन सौ से अधिक बताई जा रही है। जिला प्रशासन के पास भी अभी बसों और विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या नहीं है इसलिए प्रशासन पांच सौ विद्यार्थियों का अनुमान लगाकर क्वारंटीन की व्यवस्था बना रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण में जो विद्यार्थी स्वस्थ पाए जाएंगे, उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा, वहीं अगर किसी की तबियत खराब मिली या फिर किसी संक्रमित के संपर्क में आने की हिस्ट्री मिली तो उसे क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने एहतियातन छात्रों के लिए गीडा क्षेत्र स्थित लिटिल फ्लावर और आईटीएम में क्वारंटीन सेंटर बनाने का निर्णय किया है जबकि छात्राओं के लिए पूर्वांचल डेंटर कॉलेज में व्यवस्था की जा रही है।

इसी तरह कोटा से बाहर के कोई विद्यार्थी गोरखपुर आते हैं तो उन्हें  सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज समेत कुछ कॉलेजों में क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहजनवां अनुज मलिक ने इन कॉलेजों का निरीक्षण का वहां की व्यवस्था भी जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के विद्यार्थियों की बसों को यहां नहीं रोका जाएगा। उन्हें सीधे संबंधित जिलों को भेज दिया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दोपहर एक बजे तक विद्यार्थियों को लेकर कोटा से बसें चल नहीं पाई थी। बसों को कोटा से गोरखपुर पहुंचने में करीब 20 घंटे लगेंगे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुज मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों का वास्तविक आंकड़ा नहीं है। प्रशासन 500 विद्यार्थियों के हिसाब से अपनी तैयारी रख रहा है। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बिल्कुल स्वस्थ होंगे तो उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा अगर कोई अस्वस्थ मिला या पिछले दिनों किसी संक्रमित के संपर्क में आया होगा तो एहतियातन क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें