फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए परीक्षा के लिए विद्यार्थी दसवीं में ही करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ऐसे होगी छह महीने की बचत

Thu, 09 Jul 2020 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
CA
विज्ञापन
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थी अब दसवीं क्लास के बाद ही करियर का लक्ष्य निर्धारित कर सकेंगे। विद्यार्थी 12वीं के बाद ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने स्टूडेंट्स को राहत देते हुए 12वीं की जगह दसवीं पास करने के बाद सीए के प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को 12वीं पास करने के बाद सीए की परीक्षा का नवंबर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बोर्ड परीक्षा खत्म होने पर वह मई में ही सीए फाउंडेशन की परीक्षा दे पाएंगे। इससे उनके छह महीने बच जाएंगे, हालांकि 12वीं क्लास में पास होना जरूरी है। आईसीएआई ने यह निर्णय विद्यार्थियों के दूसरी स्ट्रीम में चले जाने के कारण लिया है।

पहले सीए की परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए 12वीं का एडमिट कार्ड जरूरी होता था। परीक्षा के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद नवंबर तक इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में छह महीने बेकार हो जाते थे। इसकी वजह से कई विद्यार्थी दूसरे कोर्स की तरफ चले जाते थे।
विज्ञापन


इसकी वजह से आईसीएआई की ओर से यह कदम ओर उठाया गया है। दसवीं में रजिस्ट्रेशन कराने के चलते जो एग्जाम पहले नवंबर में देने पड़ते थे वह अब स्टूडेंट्स मई में दे सकते हैं। इससे उनके छह महीने की बचत होगी। सीए एग्जाम में शामिल होने के लिए दसवीं और बारहवीं क्लास में पास होना जरूरी है। इसके बाद ही वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहले से गोल क्लियर होने से स्टूडेंट्स बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

आईसीएआई गोरखपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष शिशिर दुबे ने बताया कि 12वीं में रजिस्ट्रेशन के बाद सीए की परीक्षा देने के लिए छह महीने इंतजार करना पड़ता था। इसलिए आइसीएआइ ने 10वीं के बाद ही रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में विद्यार्थी मई में सीए की परीक्षा दे पाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें