फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्यार्थियों को दी गई नए आपराधिक कानून की जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। बृहस्पतिवार को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धर्मसिंहवा व सेवाईचपार में स्थानीय पुलिस ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत नए आपराधिक कानून संरचना, साइबर अपराध से बचाव व हेल्प डेस्क नंबर के बारे में जागरूक किया। एसओ अभिमन्यु सिंह व उनकी टीम द्वारा नए कानून की प्रति जागरूकता अभियान कि कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चे भाग लिए। एसओ द्वारा विभिन्न आपराधिक धाराओं एवं नए कानून के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। उन्हें साइबर क्राइम के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की एक लिखित परीक्षा भी कराई गई। इस दौरान फिरोज खान, रंजीत सिंह, निधि पांडेय, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, लालचंद यादव, दिव्या मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें