संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास बाइक फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एबुंलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। घायल की पहचान सुमेर निवासी ग्राम करहना थाना मेंहदावल के रूप में हुई।