संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जिला अस्पताल की ओर से छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य व विकास कौशल को विकसित करने के लिए जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के रमेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं में मानसिक तनाव दूर करने के लिए तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल अत्यंत आवश्यक है।
कहा, नियमित जीवन शैली, रहन-सहन, पर्याप्त नींद लेना, खानपान का संतुलन, व्यायाम के साथ अपनी समस्याओं को खुलकर परिवार व मित्रों के साथ साझा करना आदि तनाव से निपटने में सहायक होता है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह व प्रशिक्षित नोडल महेंद्र मोहन गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मिश्र, दिनेश उपाध्याय, डॉ. रश्मि, कुमकुम पांडेय आदि मौजूद रहीं।