फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवाचारी विचारों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में आयोजित आइडियाथॉन-2025 का दूसरा दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित आइडियाथॉन-2025 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहले दिन 350 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। उनमें से अगले चरण के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में इन 100 विद्यार्थियों ने अपने नवीन, मौलिक एवं रचनात्मक विचारों के साथ सहभागिता की। प्रतिभागी विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत विचारों में तकनीकी नवाचार, सामाजिक एवं औद्योगिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान एवं भविष्य की संभावनाओं का प्रभावशाली समावेश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का गहन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के दौरान विचारों की विशिष्टता, नवीनता, तकनीकी व्यवहारिकता व पेटेंट योग्य संभावनाओं को प्रमुख मापदंड के रूप में अपनाया गया। जिन विद्यार्थियों के विचार बेहतरीन एवं पेटेंट योग्य पाए गए, उन्हें आगामी चरण के लिए चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को शुक्रवार को समापन समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें