फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में लगेगा वीआईपी का जमघट, शोभायात्रा में शामिल होंगे ये खास मेहमान

Wed, 02 Dec 2020 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत। (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरोना महामारी का असर चार दिसंबर से शुरू होने वाले महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह पर भी दिखेगा। उद्घाटन सत्र के बाद निकाली जाने वाली शोभायात्रा में न तो छोटे बच्चे नजर आएंगे और न ही बड़ी संख्या में झांकियां दिखेंगी। 48 शैक्षिक संस्थानों में से कक्षा नौ से परास्नातक कक्षाके विद्यार्थी रहेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में वीआईपी का जमघट लगेगा। पहली बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत गोरखपुर आएंगे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ समारोह का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री को समापन समारोह में भी रहना है। मीडिया प्रभारी डॉ. फूलचंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े अकादमिक आयोजन में हर साल 12 हजार से अधिक विद्यार्थी और ढाई हजार से अधिक शिक्षक व कर्मचारी शामिल होते थे। इस बार कोरोना महामारी है। लिहाजा, यह संख्या 2500 के अंदर रहेगी।
विज्ञापन

तीन विभूतियों के प्रतिमाओं का होगा लोकार्पण

जनरल बिपिन रावत शोभायात्रा को रवाना करेंगे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर से शोभायात्रा डीवीएन पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से निकलेगी, फिर वीर बहादुर तिराहे से मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा, कचहरी चौराहा, जिला परिषद होते हुए स्वर्ण जयंती द्वार से दोबारा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर आएगी।

परिसर में भव्य मंच बनाया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था से अलग शिक्षा परिषद के स्वयं सेवक भी तैनात रहेंगे।  शोभायात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। यात्रा में श्रेष्ठ पथ संचलन एवं जन जागरण के लिए झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभायात्रा का मुख्य ध्वज भी आकर्षक दिखेगा।
 
मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह ब्रह्मलीन  गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा एवं सभा मंच का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में 612 विद्यार्थी ही शामिल होंगे

शोभायात्रा को इस बार सीमित किया गया है। 12 संस्थाओं से 51-51 विद्यार्थी शामिल होंगे। 612 विद्यार्थियों को ही अनुमति दी गई है। इसी प्रकार 12 संस्थाओं से 151-151 यानी कुल 1812 विद्यार्थियों को उद्घाटन सत्र में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सभी के लिए दूरी बनाकर कुर्सियां लगाई जाएंगी। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है।
 
तीन को ही आ जाएंगे जनरल बिपिन रावत और सीएम

चार दिसंबर को होने वाले संस्थापक समारोह उद्घाटन में शामिल होने के लिए जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिसंबर को दोपहर बाद गोरखपुर आ जाएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं जारी हुआ है। बिपिन रावत सेना के विशेष विमान से गोरखपुर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें