फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्यार्थियों ने जाना पुलिस के काम का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेंट एंड्रयूज काॅलेज के एनएसएस स्वयंसेवक बुधवार को पहुंचे थे एम्स थाने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थाने में बुधवार को छात्र-छात्राओं को पुलिस के काम का तरीका समझाया गया। उन्हें बताया गया कि पुलिस कैसे जनसुनवाई करती है। किस तरह की शिकायतों पर कैसे रिस्पांस करना है। वर्तमान में साइबर क्राइम किस तरह से बढ़ रहा है, इसकी भी जानकारी दी गई।
सेंट एंड्रयूज काॅलेज में स्नातक में पढ़ रहे एनएसएस के निखिल दुबे, अंकुर मिश्रा, विशाल कुमार, यशी श्रीवास्तव, आकांक्षा राय को एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र, नौकायन चौकी प्रभारी दीपमंजरी ने थाने के कार्यालय के कामकाज, सीसीटीएनएस व जनसुनवाई एवं थाना प्रभारी के कामकाज को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सरकार के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवकों को जिले के 10 थानों एम्स, कैंट, गोरखनाथ, रामगढ़ताल, चिलुआताल, खोराबार, कोतवाली, राजघाट, तिवारीपुर, शाहपुर में आगामी 30 दिनों तक बुलाकर आगंतुकपटल, महिलापटल, एफआईआर कैसे लिखी जाती है व घटना स्थल का निरीक्षण कैसे होता है, भिड़ प्रबंधन कैसे किया जाता है आदि की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन विद्यार्थियों ने एम्स थाने में पुलिस के कामकाज के तरीकों को जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें