गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में एनआईआईटी के सहयोग से शनिवार को ''''कॅरिअर इन बैंकिंग इंडस्ट्रीज'''' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ अविनाश श्रीवास्तव ने बैंक के लिए आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। पीयूष पांडेय ने साक्षात्कार की तैयारी और सफलता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सदफ अतहर ने संचालन व डॉ. आयुष यादव ने आभार ज्ञापित किया। ब्यूरो