मोहद्दीपुर स्तिथ, सेंट ज्यूडस स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्रधानाचार्या डेविड सिरिल,
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट जूड्स स्कूल, मोहद्दीपुर में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ला एवं स्कूल के पुरातन छात्र सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने अपने छात्र दिनों की यादें साझा की। सांसद ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। अतिथियों ने स्कूल गेम्स में अंडर-17, अंडर-19 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डेविड सिरिल, निदेशक मोयरा सिरिल, किंडरगार्डन की संरक्षिका गलैंडा सिरिल, सामिम सिरिल, सभासद मनोज निषाद, मनोज गुप्ता, साइरा बानो आदि मौजूद रहे।