द पिलर्स सिक्टौर के छात्रों ने प्रोजेक्ट एक्जीविशन आई एम एम ई आर एस ई 24 के आयोजन मे सफलता का प
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। द पिलर्स स्कूल, सिक्टौर के छात्रों ने प्रोजेक्ट एग्जीबिशन में शानदार प्रदर्शन। कार्यक्रम का आयोजन मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में गूगल डेवलपमेंट स्टूडेंट क्लब द्वारा किया गया। इसमें स्कूल में दसवीं के छात्र अवनीश राठौर व शोभित मिश्र ने यंग टेक्नोक्रेट टीम से प्रथम स्थान व कक्षा नौवीं के अंशुल यादव तथा आर्यन मिश्र ने टेक सेवी टीम की तरफ से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक आरपी शाही व विद्यालय की उप प्रधानाचार्या मोउ भट्टाचार्या जांगिड़ ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।