फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा हॉल में बिजली-पानी को लेकर विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा

Sat, 20 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में दोपहर की पाली में गर्मी से परेशान हुए परीक्षार्थी
विज्ञापन

- नाराज विद्यार्थियों ने कला संकाय भवन में आधे घंटे तक किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को दोपहर की पाली में बिजली चली गई। कला संकाय में गर्मी से परेशान विद्यार्थियों ने आधे घंटे तक हंगामा किया। शिकायत कर बताया कि एक ताे इस गर्मी में पानी की व्यवस्था नहीं है। दूसरे पंखे नहीं चल रहे, इस भीषण गर्मी में परीक्षा कैसे दें। बाद में शिक्षकों के मनाने के बाद उन्हाेंने परीक्षा दी।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दो पालियों में परीक्षा हो रही है। पहली पाली सुबह आठ बजे से और दूसरी दोपहर एक बजे से शुरू हो रही है। दोपहर के समय तपती धूप में विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। कला संकाय के कई कमरों में पंखे नहीं चल रहे। यदि चल रहे हैं तो बिजली जाने पर उसमें रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

-
परिसर में पेयजल की समस्या
इस भीषण गर्मी के बीच विश्वविद्यालय के ज्यादातर विभागों में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। मेन गेट पर लगा वॉटर कूलर कभी चलता है तो कभी नहीं। इंजीनियरिंग भवन के पास लगे टंकी में पानी ही नहीं आता। उसमें टोंटी ही नहीं है। कला संकाय में भी पानी नहीं है। परेशान विद्यार्थी अलग-अलग विभागों में घूमकर पानी भरते हैं। नहीं तो बाहर जाकर खरीदकर पानी पीते हैं।
-
बोले विद्यार्थी...
विश्वविद्यालय में केवल परीक्षा हो रही है। पीने के लिए पानी तक नहीं है। भीषण गर्मी में हम लोग परीक्षा दे रहे हैं। शुक्रवार को हमने पूरी परीक्षा गर्मी में दी।
- देवव्रत सिंह

इस गर्मी में परीक्षा हो रही है, उसमें भी न बिजली है और न पानी। कला संकाय के दूसरे मंजिल पर दोपहर में गर्मी से छात्र उबल रहे हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं है।
- अभिषेक सिंह

कोट...
दिन में कुछ समय के लिए बिजली कट गई थी, जिससे थोड़ी परेशानी हुई। विश्वविद्यालय में पेयजल की व्यवस्था को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है। इस समय सभी वॉटर कूलर चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
-
बॉक्स..
28,586 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातक/स्नातकोत्तर/डिप्लोमा सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शुक्रवार को 28,586 विद्यार्थी शामिल हुए। पंजीकृत विद्यार्थियों में से 596 अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही एक विद्यार्थी को अनुचित साधन के उपयोग में पकड़ा गया। पहली पाली में 2053 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 163 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 2425 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 178 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें