फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए कुआनो नदी में गए युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन तब तक देर हो गई थी, जिस वजह से जान नहीं बच पाई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज कस्बा निवासी हिमांशु कसौधन (20) सोमवार को होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए अपने चाचा के लड़के पप्पू के साथ कुआनो नदी में नहाने गया था। पप्पू ने बताया कि वह नहाने के बाद बाहर बैठा था कि तभी हिमांशु नदी में नहाने चला गया और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हिमांशु ने इसी वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें