फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में इंटर की परीक्षा देकर निकले छात्र से कहासुनी में मारपीट, ईंट मारकर ले ली जान; आरोपी पकड़ा गया

Thu, 26 Feb 2026 10:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पादरी बाजार (गोरखपुर)

सार

डीबी इंटर कॉलेज में परीक्षा बाद छात्रों में मारपीट हुई। सत्यम गौड़ ने अंकुर सिंह (18) के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे लखनऊ में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक छात्र की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पादरी बाजार कोतवाली इलाके के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में बुधवार शाम यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों में मामूली बात पर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक छात्र सत्यम कुमार गौड़ ने ईंट से छात्र अंकुर सिंह (18) के सिर पर वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान अंकुर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र सत्यम कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के सोमली पेमली गांव निवासी जनार्दन सिंह विदेश में काम करते थे। लगभग 14 साल पहले शाहपुर इलाके के तिनकोनिया नंबर एक स्थित सरदार पटेल नगर कॉलोनी में मकान बनवाया है। उनकी पत्नी, दो बेटे और बेटी यहां रहते हैं।

उनका 18 वर्षीय बेटा अंकुर सिंह पादरी बाजार स्थित ईस्टर्नपुर में सेंट मेरी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। उसका सेंटर डीबी इंटर कॉलेज में गया था। बुधवार को दूसरी पाली में वह फिजिक्स की परीक्षा देने गया था। आरोप है कि परीक्षा खत्म होने के बाद साइकिल स्टैंड में एम्स इलाके के छात्र सत्यम कुमार गौड़ से उसकी मामूली बात पर बहस हो गई।

इसी दौरान आरोपी छात्र ने ईंट से अंकुर सिंह पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से अंकुर वहीं गिरकर अचेत हो गया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ छात्र को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

परिजन रात एक बजे के करीब लखनऊ लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार की देर शाम घर लाया गया। अंकुर के बड़े भाई अमन सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी छात्र सत्यम कुमार गौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें