फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो छात्रों ने किया नामांकन

Tue, 29 Aug 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो, महामंत्री पद के लिए तीन और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए एक छात्र ने नामांकन किया। वहीं 23 विषयों के 55 कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव कराया गया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शिवम गुप्ता एवं ममता गौड़ ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर पूजा मद्धेशिया एवं संजना सिंह ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद पर पूनम यादव, भानू प्रताप सिंह एवं आलोक चौहान तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर सचिन चौहान ने अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा भरे हुए पर्चों की वापसी मंगलवार को सुबह 9 से 10 बजे किया जएगा। इसके बाद पर्चे की जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची दोपहर 11 बजे प्रकाशित कर दी जाएगी। अपराह्न 12.30 बजे से योग्यता भाषण में विद्यार्थियों के समक्ष प्रत्याशी आम सभा में अपना पक्ष रख सकेंगे। मतदान 30 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होगा।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 23 विषयों के 55 कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव छात्रसंघ संविधान के अनुसार कराया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। बुधवार को तीन मतदान केद्रों पर वोट डाले जा सकेंगे। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों की प्रत्याशिता आरोप सिद्ध होने पर समाप्त कर दी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें