गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल डुमरी नंबर दो बांस स्थान पुल से सोमवार की दोपहर में 2:30 बजे इंटर के छात्र धर्मेंद्र चौहान (18) ने नदी में छलांग लगा दी। उसने कुछ महीने पहले पेड़ से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि एक युवती से उसकी गहरी दोस्ती थी। परिवार वाले उसे इसके लिए मना कर रहे थे। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कार के डैश बोर्ड से कारतूस बरामद, पांच हिरासत में
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, पुल पर लगेगी जाली
उग्रसेन सेतु से छात्रा के नदी में छलांग लगाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची बरहज और बड़हलगंज की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। कोई घटनास्थल को देवरिया तो कोई गोरखपुर जनपद में बता रहा था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जा सका। लोगों ने बताया कि उग्रसेन पुल सुसाइड प्वाइंट बन गया है। एक पखवारे में अलग-अलग जगहों के तीन लोग यहां से नदी में छलांग लगा चुके हैं।
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता जरूरी है। पुल पर 10-15 दिन में जाली लगवा दी जाएगी।