फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: छात्रों को तुरंत मिल रही डिग्री और मार्कशीट, डाक से भेजा जा रहा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

Fri, 30 Apr 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

एमएमएमयूटी प्रशासन भेज रहा डाक से माइग्रेशन सर्टिफिकेट, कॉशन मनी से कर रहे फीस का एडजेस्टमेंट
विज्ञापन
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना काल में भी मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने छात्रों को डिग्री और मार्कशीट जल्द देने की व्यवस्था की है। विद्यार्थियों की डिग्री और मार्कशीट जैसी जरूरी डाक्यूमेंट उनके घर पर भेजे जा रहे हैं। इसके लिए ई-मेल आईडी बनाई गई है जिस पर विद्यार्थी अपनी जरूरत बता रहे हैं और उनके दस्तावेज स्पीडपोस्ट से भेजे जा रहे हैं। जिससे किसी छात्र को नौकरी या किसी संस्था में प्रवेश के लिए आवेदन करने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की डिग्री और मार्कशीट को विश्वविद्यालय के डिजिलाकर पर भी अपलोड किया है लेकिन यदि किसी को उसकी हार्ड कॉपी की जरूरत है तो उसे स्पीड पोस्ट कर दिया जा रहा है। यदि किसी छात्र को माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत है तो उसकी कॉशन मनी का इस्तेमाल सर्टिफिकेट की फीस के तौर पर करके उसकी समस्या का समाधान कर दिया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एन तिवारी ने बताया कि डिग्री के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विदेश में कोर्स या नौकरी के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रांसक्रिप्ट रिपोर्टकार्ड की जरूरत होती है। उसे भी मांग के मुताबिक विद्यार्थियों के घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


सत्यापन का कार्य भी है जारी
मार्कशीट के सत्यापन की व्यवस्था भी ऑनलाइन की गई है। संबंधित कर्मचारी और अधिकारी घर बैठे ही इस कार्य को कर रहे हैं।

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि  कोरोना के चलते विद्यार्थी को दिक्कत न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। ई-मेल बनाकर इसकी सूचना सभी विद्यार्थी को दी गई है। किसी भी विद्यार्थी की जरूरत से जुड़ा कोई भी मेल आ रहा है तो उसका जवाब तत्काल दिया जा रहा है। उसकी मांग को पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें