फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ, अनुशासन का लिया संकल्प

Sun, 09 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, एकला नंबर-दो, गुलरिहा में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल कैप्टन आदित्य यादव व अनन्या यादव समेत चारों सदनों के हाउस कैप्टनों ने पद एवं दायित्वों की शपथ ली।
विज्ञापन

आजाद हाउस से अनुज सहानी व हर्षिता, रानी लक्ष्मीबाई हाउस से आदित्य गुप्ता व शालिनी, बिस्मिल हाउस से अंश कुमार व आराध्या और शिवाजी हाउस से अंशुमान सिंह व प्रियंका ने हाउस कैप्टन के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि आचार्य बृजेश मणि मिश्र ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी ने अनुशासन का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य काजल किरण मल्ल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। संचालन अभिनंदन सिंह व तान्या श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता अनुरागदीप सिंह, अनिकेत, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें