गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने शनिवार को ग्रामीण महिलाओं को बच्चोंं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध बेहद फायदेमंद होता है। प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बालापार गांव की महिलाओं के साथ संवाद किया। जागरूकता का यह कार्यक्रम सत्यभामा सिंह के संयोजन में हुआ। ब्यूरो