फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार मोबाइल फोन नंबरों की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार इलाके के कनईल-कसिहार बंधे पर मऊ के उमेश की हत्या कर फेंकी गई लाश की गुत्थी सुलझाने में पुलिस टीमें लगी हैं। सीडीआर में पुलिस को चार ऐसे मोबाइल फोन नंबर मिले हैं, जिस पर उमेश की ज्यादा बातचीत हुई है। उन्हीं नंबरों के बारे में पुलिस जानकारी जुटाकर हत्या के खुलासे की कोशिश कर रही है। वहीं, शनिवार को पुलिस ने बंधे की ओर जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, ताकि उमेश घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, इसे सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बंधे से गुजरे कई राहगीरों व चरावाहों से पूछताछ कर आसपास के इलाकों में हो रहे निर्माण कार्य स्थल की जानकारी ली, लेकिन खास जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद भी पुलिस के हाथ ठोस जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं, पुलिस को मोहम्मदाबाद में मायके में रहने वाली पत्नी किरन से मिली जानकारी के आधार पर सूद देने वाले से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
पुलिस ने उमेश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाला है, जिसमें यह बात सामने आई है की उमेश की पत्नी से एक माह में एक बार भी बात नहीं हुई है। जबकि, उसके नंबर से चार अन्य नंबरों पर बातचीत हुई है। अब पुलिस इस पहलू पर काम कर रही है कि परिवार व ससुराल से संबंध न होने पर वह कहां रहता था और किस-किस के संपर्क में था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें