फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल से तीन दिन परेशान करेगी तेज पछुआ हवाएं, रहें सतर्क

Mon, 15 Apr 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सोमवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश व आंधी की चेतावनी
- रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी करती रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ईरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के चलते सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को नजर आने लगा। दिन में बादल छाए रहे। हालांकि, हवा नहीं चलने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने और आंधी के साथ बारिश की पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। चटख धूप के साथ दिन में तेज पछुआ हवा परेशान करेगी। यह आलम तीन दिन तक बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान का असर रविवार को देखने को मिला। दोपहर तक चटख धूप रही, लेकिन बाद में बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस दौरान उमस परेशान करती रही। सोमवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखेगा। इसके बाद मौसम विज्ञान विभाग ने 16 से 19 अप्रैल तक 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन का तापमान में वृद्धि होगी। दिन में सतही स्तर पर तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें